संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्थानीय शिल्पा गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब हाथरस सिटी के नए सत्र का प्रारंभ हुआ। इसमें रोटरी क्लब की टीम ने डॉक्टर डे और सीए डे मनाया। इस मौके पर चिकित्सक, सीए व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
सचिव राहुल देव शर्मा ने कहा कि हमारे समाज में डॉक्टर्स का दर्जा भगवान का है। इस कोरोना काल मे भगवान के समान ही लोगों को बचाने में लगे हुए है। समाजसेवी प्रवीण वार्ष्णेय, शैलेंद्र सावरियां की भी उन्होंने तारीफ की।
मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. दीपिका शर्मा, डॉ. आरबी दुबे, डॉ. पूजा साहनी, डॉ. सुनील दीक्षित, डॉ. केएम शर्मा, सीए गिरधर गोपाल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष टालीवाल आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर मुकुल दीक्षित, कुशाग्र जोशी, मनोज अग्रवाल, उपवेश कौशिक, कमल कांत आदि मौजूद थे।