फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों शवों की पहचान नहीं कर सके डॉक्टर

Sun, 16 Dec 2018 11:57 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद लगी भीड़। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। गांव पोरा निवासी एक ही परिवार के तीन और चालक की मासूम बेटी के पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर भी चिन्हित नहीं कर पाए कि कौन सा शव किसका है। चारों के शव इतनी बुरी तरह जलकर काले पड़ गए थे कि उनमें से किसी की भी पहचान मुश्किल हो रही थी। डॉक्टरों ने चारों का डीएनए सैंपल लिया है। अंतिम संस्कार के समय विधायक वीरेंद्र सिंह राना गांव में मौजूद थे।

बता दें कि अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव हसौना में शादी समारोह से लौटते समय गांव पोरा निवासी विचित्र नारायण गुप्ता का पूरा परिवार कार हादसे का शिकार हो गया। कार में भयंकर आग लगने से उसमें विचित्र का पुत्र मोहित (24 वर्ष), पुत्री प्रतीक्षा, पत्नी शशि और कार चला रहे गांव निवासी योगेश की मासूम पुत्री मुस्कान की बुरी तरह जलने से मौत हो गई। खौफनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव बुरी तरह जलकर खराब हो गए।
विज्ञापन


सभी शव काले कंकाल की तरह नजर आ रहे थे। पीएम करने वाले डॉक्टर तक पहचान नहीं कर पाए कि कौन सा शव किसका है। अंत में सबका डीएनए लिया गया। देर सायं चारों शव गांव पहुंच गए। भारी भीड़ के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संस्कार के समय विधायक वीरेंद्र सिंह राना भी वहां मौजूद थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शोकसभा में नगर अध्यक्ष संजीव महाजन ने कहा कि ये एक बड़े दुख की घड़ी है। इसका दुख केवल महसूस किया जा सकता है। प्रवीण गुप्ता ने कहा कि विचित्र नारायण का पूरा परिवार समाप्त हो गया। हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं।
विज्ञापन


शोक जताने वालों में पिंटू वार्ष्णेय, जगतवर्ती पाठक, नवेद अहमद खान, विशाल वार्ष्णेय, हसीन खान, नीरज वैश्य, मनोज पंडित, खिल्लो वार्ष्णेय, प्रदीप महाजन, रितिक गुप्ता, आरिफ, केके राघव, मोहम्मद शफी, अभितेश वार्ष्णेय, सुनील महाजन, राहुल महाजन, अखलाक भारती, प्रशांत गुप्ता, डिंपल महाजन, मनोज गुप्ता, श्याममूर्ति वार्ष्णेय, वेदप्रकाश आदि थे। महाजन समाज की बैठक अनिल महाजन के आवास पर हुई, जिसमें संदीप महाजन, अनिल गुप्ता, अजीत महाजन, अजय महाजन, मनोज गुप्ता, अमित महाजन, सुधीर महाजन, सौरभ महाजन, शालू महाजन आदि ने इन चारों की मृत्यु पर शोक जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें