फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घबराएं नहीं, हर स्थिति का करें डटकर मुकाबला

Sat, 09 Dec 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
म‌हिला सशक्तिकरण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 नारी सशक्तिकरण सप्ताह के तहत शनिवार को भी जिलेभर में विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षित रहने के टिप्स दिए और सरकार की महिलाओं से संबंधित योजनाओं, कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि वह किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं और डटकर मुकाबला करना सीखें।
विज्ञापन


एएसपी अरविंद कुमार ने सरस्वती इंटर कॉलेज, चंदपा एसओ विनोद कुमार ने कैमार के कन्हीं सिंह इंटर कॉलेज, अर्जुनपुर के शिवचरन लाल इंटर कॉलेज, दानापुर नगला मोतीराय के एसपीएसडी डिग्री कॉलेज और चंदपा के जेपीजीडी डिग्री कॉलेज में छात्राओं को यूपी 100, वूमेन पॉवर हेल्प लाइन और 181 हेल्प लाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। मुरसान कोतवाल डीके सिसौदिया ने जीएसएएस इंटर कॉलेज, जीएसएएस कन्या विद्यालय व रामसहाय इंटर कॉलेज में छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि सरकार महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा और उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसके लिए कई योजनाएं, कानून बनाए गए हैं। महिलाओं को कई अधिकार भी दिए गए हैं। छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और दूसरे किसी भी मामले में पीड़ित महिला पुलिस की तत्काल मदद ले सकती है। इसके लिए कई हेल्पलाइन नंबर हैं। 1090 वूमेन पॉवर हेल्प लाइन है जो केवल महिलाओं के लिए ही है। यूपी 100 के अलावा हेल्पलाइन नंबर 181 भी महिलाओं की समस्याओं के निपटारे के लिए है।
विज्ञापन


इन नंबरों पर कॉल कर अपनी परेशानी के बारे में महिलाएं बता सकती हैं। उन्हें कॉल करने के चंद मिनटों के अंदर पुलिस मदद और सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। यही नहीं सरकार हेल्प लाइन नंबरों पर की जाने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग भी करती है और पीड़ित महिलाओं से उनके मामले में हुई कार्रवाई का फीडबैक भी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें