फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न गलत करें, न गलत सहें और न गलत होने दें, खुद को कमजोर न समझें

Wed, 13 Feb 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत करतीं एसडीएम, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। महिला सशक्तीकरण, उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को नारी के सम्मान और गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु, तहसीलदार ठाकुर प्रसाद सिंह, बीडीओ प्रतिमा निमेष और एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व माल्यापर्ण कर की। एसडीएम ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के प्रति अमर उजाला की यह पहल काफी सराहनीय है। प्रदेश भर में चलाया जा रहा यह अभियान महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

  उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अगर कहीं कुछ गलत हो रहा है तो उससे डरें नहीं, बल्कि उसका डटकर साहस के साथ मुकाबला करें। न तो गलत करें, न गलत होने दें और न ही गलत सहें। सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना, थाना स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है। सुरक्षा का भाव पैदा       करने के लिए 1090 और 181 महिला हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें