संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में गेहूं खरीद के संबंध में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होेंने संबंधित अधिकारियों को गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएमने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी गेहूं खरीद में रूचि लेते हुए तेजी लाए, अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
डीएम ने सभी अधिकारियों को कृषक से गेहूं खरीदने के उपरांत किसानों का भुगतान ससमय करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार के उत्पीड़न होने पर कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी लॉग इन से किसानों के रजिस्टेशनों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें। डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर एजेंसी प्रभारियों को बोरा ससमय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर गेंहूं का भंडार सुरक्षित करने के लिये त्रिपाल की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे। जिससे कि गेहूं के भीगने एवं खराब होने से बचाया जा सके। जनपद हाथरस में कृषकों की सुविधा के लिये एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना गई है। इसका मोबाइल नंमबर 8868808133 है।