फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ओपीडी में खड़े मरीजों को देख बिफरे डीएम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
डीएम अतुल वत्स ने बुधवार की सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक डीएम के अस्पताल पहुंचने से अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम ने ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगवाने पर नाराजगी जताई। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन





डीएम ने सबसे पहले दवा काउंटर की व्यवस्था देखी। यहां सभी काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए। पर्चा काउंटर पर ऑनलाइन पर्चा बनाने की प्रगति देखी। शत-प्रतिशत ऑनलाइन पर्चे बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद ओपीडी का हाल जाना। यहां सभी चिकित्सक मौजूद मिले। बच्चे लेकर कतार में खड़े मरीजों को बैठाया तथा वार्ड बॉय को नंबर से पर्चा एकत्रित करने निर्देश दिए।




डीएम ने कहा कि यही व्यवस्था लागू रहनी चाहिए। एक व्यक्ति की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया तथा यहां संबंधित को सही व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सुविधा, बैठने की व्यवस्था एवं कतार प्रबंधन प्रणाली को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें