फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसंरक्षण केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
पुन्नेर में गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने वृहद गो संरक्षण केंद्र पुन्नेर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन केंद्र के निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था/ठेकेदार द्वारा कार्य को बंद कर देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था/ठेकेदार जिम्मेदार अधिकारियों का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बंद कार्य को तत्काल कार्य तेजी के साथ कार्य कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण समय-समय पर कराया जाए और यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि वृहद गोसंरक्षण केंद्र समय सीमा के अंतर्गत बनने चाहिए। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, अधिशासी अभियंता लोनिवि आनंद कुमार, बीपीएस यादव, एई रामजी लाल, जेई राजकुमार तथा जेई बृजेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें