फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए पंजीकृत किसानों से केंद्र प्रभारियों को संपर्क करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकृत किसानों से केंद्र प्रभारियों को संपर्क करने के निर्देश
विज्ञापन

धान खरीद के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक, बंटाईदार भी बेच सकेंगे धान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में धान क्रय किए जाने के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों पर की जाने वाली खरीदारी की डीएम ने समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप किया जाना है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र प्रभारी किसानों, ग्राम प्रधानों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को धान क्रय केंद्रों से प्रतिदिन रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र पर कोई भी समस्या नही होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान बिना पंजीकरण के धान बिक्री के लिए क्रय केंद्र पर लेकर आता है तो तुरंत उसका पंजीकरण करते हुए धान क्रय किया जाना है। केंद्र पर आने वाले सभी किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार ने कहा कि जिले में धान खरीद 31 जनवरी 2020 तक की जाएगी। इस अवधि के दौरान धान खरीद प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा खेत बटाई अथवा किराये पर भूमि ली है तो वह भी व्यक्ति अपना धान क्रय केंद्रों पर बेच सकते हैं। यदि कोई महिला धान विक्रय के लिए केंद्र पर आती है तो उसका धान प्राथमिकता के आधार पर क्रय किया जाएगा। बैठक में एसडीएम सादाबाद रामजी मिश्र, एसडीएम सिकंदराराऊ विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव, एआर कोआपरेटिव अरविंद कुमार दुबे, मंडी सचिव यशपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें