फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डीएम को मिले आठ अवैध यूनिपोल, हटवाए

Tue, 09 Dec 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला​धिकारी के आदेश पर मथुरा रोड से अवैध यूनिपोल हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अवैध यूनिपोल होर्डिंग के खिलाफ चल रहे संवाद न्यूज एजेंसी के अभियान के तहत डीएम अतुल वत्स ने सोमवार को खुद शहर में भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने तीन किमी के दायरे में 11 यूनिपोल देखे, जिनमें से पांच अवैध थे, तीन पोल ठीक मिले। शेष तीन नियम विरुद्ध मिले। डीएम के निर्देश के बाद नगर पालिका ने आनन-फानन इन्हें हटवा दिया।
विज्ञापन


अमर उजाला के छह दिसंबर के अंक में नियम विरुद्ध लग रहे यूनिपोल पर सवाल उठाते हुए खबर प्रकाशित की गई थी। साथ ही भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों का भी जिक्र किया था। इन्हीं मानकों को ध्यान में रखते हुए डीएम ने मथुरा रोड पर ओढ़पुरा तिराहे से तालाब चौराहा तक यूनिपोल देखे। डीएम को 11 यूनिपोल ऐसे मिले, जो सड़क किनारे फुटपाथ पर ही खड़े कर दिए गए थे।
ये यातायात में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही लोगों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। डीएम ने मां पूर्णागिरि एडवरटाइजर व अन्य फर्म द्वारा लगाए होर्डिंग देखे। मां पूर्णागिरि एडवरटाइजर द्वारा सुजाता हॉस्पिटल के सामने लगवाया गया यूनिपोल मानक के अनुरूप नहीं मिला। इनके अलावा मधुगढ़ी चौराहा, मधुगढ़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने श्रीनगर मंदिर के सामने व तालाब चौराहे पर लगाए गए यूनिपोल अवैध पाए जाने पर डीएम ने एसडीएम सदर को नगर पालिका के माध्यम से हटवाने के निर्देश दिए। बौहरे वाली देवी के सामने मथुरा रोड पर, तालाब के पास की दीवार एवं ओढ़पुरा के निकट लगे यूनिपोल मानक के अनुरूप मिले।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मधुगढ़ी और तालाब चौराहे पर रेलवे द्वारा लगाए यूनिपोल भी मिले, जिनके लिए नगर पालिका से संबंधित अनुमति नहीं ली गई है। इन्हें डीएम ने अवैध घोषित किया और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के साथ एसडीएम सदर राजबहादुर, ईओ रोहित सिंह, पीडब्ल्यूडी के एई, लेखापाल आदि विभागीय कर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें