हाथरस के बागला महाविद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने हरी झन्डी दिखाकर किया। पहले दिन दौड़ और लम्बी कूद का आयोजन हुआ। दूसरे दिन 2 फरवरी को खो-खो, बॉलीबाल एवं गोला फेंक का आयोजन किया जायेगा।
दौड प्रतियोगिता में बरसामई के आकाश कुमार प्रथम, पीहरी के प्रहलाद द्वितीय तथा हाथरस के सौरभ पुण्डीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में रूहेरी के अजीत कुमार प्रथम, लाडपुर के अरूण द्वितीय, भरतपुर के अनिल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य राजेश शुक्ला ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से खिलाड़ी न सिर्फ अपना, बल्कि वह पूरे देश, समाज व प्रदेश का नाम रोशन करता है। जो खिलाड़ी प्रतियोगिता में विजयी नहीं हुए है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, वे और अच्छी तैयारी करें और आगे की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके जीत हासिल करें।
नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने कहा कि खेल से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलकूद में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना ने कहा कि खेल हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, हर व्यक्ति को प्रतिदिन कोई न कोई खेल खेलना आवश्यक है, जिससे उनका शारीरिक विकास सही तरह से हो।
इस दौरान अनिल कुमार, कृष्णकान्त शर्मा, शैलेश प्रताप, दीपक, अरूण, अजीत कुमार, अनमोल उपाध्याय, आकाश कुमार, सुखवीर, प्रहलाद, धीरज, माधव, विवेक, सचिन वेन्देल, सुधीर कुमार, सौरभ आदि उपस्थित थे।