फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजभाषा की प्रस्तुतियों पर श्रोता गद्गद
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया बृजभाषा कवि सम्मेलन का शुभारंभ
अर्चना चतुर्वेदी सहित कई कवि-कवियित्रियों को किया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में मंगलवार की रात्रि में बृजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया। इस मौके पर कई कवि और कवियित्रियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक डॉ. उपेंद्र झॉ, स्वागताध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, सोनू पंडित ने बृजभाषा कवि सुरेश चतुर्वेदी स्मृति सम्मान से डॉ. अर्चना चतुर्वेदी को सम्मानित किया। अन्य कवि भी सम्मानित किए गए। सरस्वती वंदना डॉ. उपेंद्र झा ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बृजभाषा के प्रसिद्ध कवि सोम ठाकुर के अलावा चेतना शर्मा, कुंवरपाल उपाध्याय, पूनम शर्मा, पूर्णिमा, सुधा अरोड़ा, मनु दीक्षित, भूपेंद्र भरतपुरी, नरेंद्र शर्मा, अशोक, प्रवेंद्र दीक्षित, हरिओम हरी आदि मंचासीन थे। कवियों के अलावा हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, विद्यासागर विकल, गोपाल चतुर्वेदी, आनंद चतुर्वेदी, आशु कवि अनिल बौहरे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें