फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण शुरू

Thu, 05 Feb 2026 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों के तहत जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का कार्य तेजी से जारी है। शहर के अक्रूर इंटर काॅलेज को वितरण केंद्र बनाया गया है, जहां से चारों तहसीलों के परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रहीं हैं।
विज्ञापन

अब तक हाथरस, सादाबाद सहित तीन तहसीलों में करीब 1.10 लाख उत्तर पुस्तिकाएं 56 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित तरीके से पहुंचाई जा चुकी हैं। शिक्षा विभाग की निगरानी में यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की देखरेख में परिवहन कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या कमी की स्थिति न बने।
अधिकारियों के अनुसार जिले की सभी तहसीलों के कुल 99 परीक्षा केंद्रों पर करीब 2.25 लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जानी हैं। यह कार्य अगले दो दिनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं, जिससे परीक्षा के दौरान किसी तरह की समस्या न आए। डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और परीक्षा शुरू होने तक पूरी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें