फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी को देखा आपत्तिजन स्थिति में, अवैध संबंध और मारपीट से आहत युवक ने दी जान, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पत्नी के मोहल्ले के ही युवक से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानी। इसकी जानकारी बहू के परिजनों को दी गई तो उन्होंने उल्टा बेटे और परिजनों को धमकाया। पति ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो विवाद हुआ।
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने बेटे की आत्महत्या के संबंध में आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की मां ने छह लोगों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके बेटे की पत्नी के मोहल्ले के ही युवक से अवैध संबंध थे। कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानी। इसकी जानकारी बहू के परिजनों को दी गई तो उन्होंने उल्टा बेटे और परिजनों को धमकाया। 21 सितंबर को बेटे ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो विवाद हुआ। आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से उसकी पिटाई कराई। बाद में पत्नी अपने मायके वालों के साथ बच्चों को भी ले गई और साफ कह दिया कि अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। 

मां का कहना है कि मानसिक व शारीरिक पीड़ा से त्रस्त होकर बेटे ने 22 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में भी उसने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें