फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

Thu, 23 Apr 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राजू का फाइल फोटो। - फोटो : Self
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक में बुधवार की सुबह युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी के मायके जाने से युवक क्षुब्ध था तथा इसे लेकर कहासुनी भी हुई थी। परिजन पत्नी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन




छौंक के रहने वाले राजू (26) की शादी मई 2018 में किरन निवासी एहन से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। 20 अप्रैल को किरन पति की शिकायत करने कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंची थी। महिला ने पति पर शराब पीकर मारने-पीटने तथा कोई काम न करने का आरोप लगाया था। महिला थाने में भी शिकायत की थी।



इसके बाद वह मायके चली गई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात इसी बात को लेकर राजू व उसके पिता में कहासुनी हुई। राजू पत्नी के जाने के पीछे अपने परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहा था। रात को कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह परिजन उठे तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। घर में चीख-पुकार मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता दोजीराम ने राजू की पत्नी को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।



जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस को मिला सुसाइड नोट आत्महत्या की सूचना पर गांव छौंक पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी से विवाद का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें