फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः रेलवे क्रासिंग पर फाटक खोलने पर गेटमैन से विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैंडू रेलवे क्रासिंग पर रविवार को गेटमैन का एक शराबी से गेट खोलने को लेकर विवाद हो गया। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। अब आरपीएफ द्वारा गेटमैन की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार की दोपहर को मथुरा कासगंज ट्रैक पर ट्रेन आने वाली थी। गेटमैन ने ट्रेन के आने से पूर्व गेट को बंद कर दिया। इस दौरान वहां एक शराबी व्यक्ति आ गया। शराबी व्यक्ति द्वारा गेटमैन से गेट खोलने के लिए कहा। गेटमैन ने गेट नहीं खोला तो गेटमैन व शराबी के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। गेटमैन ने अपनी केबिन को अंदर से बंद कर लिया। इसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गेटमैन की शिकायत के बाद आरपीएफ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में आरपीएफ प्रभारी संदीप यादव का कहना कि गेटमैन व शराबी के विवाद के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें