फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोर को पीटने पर हुआ विवाद, दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

Sun, 01 Dec 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गंगेई में शनिवार रात को दो पक्ष किशोर को पीटने को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों के साथ पथराव हुआ। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी रईश खान ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके बेटे 14 वर्षीय सलमान को गांव के ही नूर हसन के परिवार के सदस्य पीट रहे थे। इसकी शिकायत करने वह शनिवार रात को उसके घर पहुंचा तो उसके परिवार वाले हमलालर हो गए। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े में रईश खां पक्ष के सत्तार, निशा परवीन, याशमीन और अफसर घायल हो गए। इधर, नूरहसन पक्ष के आलिया व सन्नू खां सहित चार लोग घायल हो गए। क्षगड़े की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गए। पुलिस ने तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। चार लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें