फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हुआ झगड़ा, पांच महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 11:03 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। झगड़ा न रुकने पर पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव नवीपुर में 13 जून को विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन जब दोनों पक्षों ने झगड़ा बंद नहीं किया तो पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने बताया कि गांव नवीपुर में एक भूमि पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसके समाधान के लिए शनिवार को राजस्व विभाग की टीम भूमि की पैमाइश करने पहुंची थी। पैमाइश की प्रक्रिया के दौरान ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से अंजली, नगीना, सावित्री और संतू और दूसरे पक्ष से सुमन, रवीना और मनवीर निवासी गांव नवीपुर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें