फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने कराई जीएसटी पर परिचर्चा, अधिकारियों ने बताए फायदे

विज्ञापन
जीएसटी पर परिचर्चा करते व्यापारी व अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद गेट स्थित सिटी प्लाजा में अभियान चलाकर व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन के लाभ बताए गए। सीटीओ श्यामवीर सिंह, दीपक निगम और कनिष्ठ सहायक मयूर ने बताया कि पंजीयन प्राप्त करने पर बिना प्रीमियम 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा व्यापारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार की नई लघु व्यापारी मानधन योजना नामक पेंशन स्कीम का भी लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत देश के किसी भी राज्य से खरीदे गए माल पर आईटीसी की निर्बाध सुविधा का प्राविधान है।
विज्ञापन

रिटर्न फाइलिंग को सरलतम किया जा रहा है। व्यापारी विभाग की समाधान योजना का भी लाभ ले सकते हैं। चर्चा में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, वरिष्ठ संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल एडवोकेट, पवन कुमार मित्तल, आशीष सिंघल सीए, प्रदीप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें