फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य, सिंचाई व जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक में उपस्थित सदस्य व अन्य। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

विकास खंड सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख राजबाला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी शामिल हुए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, पंचायत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। क्षेत्र में पशुपालन विभाग ने पशुओं के टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट बताई गई। सिंचाई विभाग ने जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं लघु सिंचाई, फ्री बोरिंग आदि की जानकारी दी। क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूहों की प्रगति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत घरों के निर्माण एवं क्षेत्र में बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय की प्रगति, शिक्षा विभाग से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा बैठक में बताया गया कि सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल वर्मा ने बालिका, गर्भवती एवं सुकन्या योजना के बारे में विस्तार से बताया। बैठक का संचालन शकील अहमद ने किया। बैठक में एडीओ पंचायत फूल सिंह, एडीओ वेदप्रकाश, हरिमोहन तिवारी, एमपी शर्मा, राजकुमार, श्रीनिवास पचौरी के अलावा महेंद्र सिंह सोलंकी, सतेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, रघुराज सिंह, कांता पचौरी, शंकर, अजब सिंह, मलिखान सिंह, बंटी प्रधान, नीलू, मदन फौजी, सुशील प्रभाकर, प्रभाकर चौधरी, विमल प्रधान, मनोज श्रोती, छीतरमल आदि मौजूद थे।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में मंचासीन अतिथि- फोटो : SASNI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें