संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक सहित पुरदिलनगर निवासी एक यवक को गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य जांच में यह युवक कोरोना संक्रमित निकला, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस ने एंबुलेंस से आरोपी को हाथरस न्यायालय में पेश किया।
बता दें कि कोतवाली पुलिस ने कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा निवासी निवासी कफील कुरैशी पुत्र ऐजाद कुरैशी शुक्रवार की दोपहर को बाइक से घर जा रहा था। तभी चेकिंग में पता चला कि गाड़ी चोरी की है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक मात्र ढाई हजार रुपये में खरीदी थी। अगले दिन जेल भेजने से पहले उसके स्वास्थ्य की जांच कराई गई तो वह कोरोना संक्रमित निकल आया, जिससे पुलिस में खलबली मच गई। बाइक के साथ आरोपी को सीधे कोतवाली लाया गया और हवालात में बंद कर दिया गया। इसके बाद कोतवाल प्रवेश राणा ने तत्काल कोतवाली की हवालात को सैनिटाइज कराया। ारोपी को विशेष एंबुलेंस से ले जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया।