फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चकबंदी के विरोध में किसानों का क्रमिक अनशन जारी, भूख हड़ताल पर बैठा दिव्यांग किसान

Thu, 08 May 2025 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिव्यांग किसान योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह छोटे किसान हैं। उनके पास केवल चार बीघा जमीन है। अगर सरकार चकबंदी में हुई कटौती के नाम पर उसमें से भी उनकी जमीन कम कर देगी तो फिर वह कैसे गुजारा करेंगे।
विज्ञापन
दिव्यांग किसान योगेंद्र सिंह ने शुरू की भूख हड़ताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हसायन के गांव महासिंहपुर में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में किसानों का क्रमिक अनशन 8 मई को चौथे दिन भी जारी रहा। तीन दिन बाद भी प्रशासन के किसी भी प्रतिनिधि के न आने से नाराज दिव्यांग किसान योगेंद्र सिंह ने चौथे दिन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


योगेंद्र सिंह का कहना है कि वह छोटे किसान हैं। उनके पास केवल चार बीघा जमीन है। अगर सरकार चकबंदी में हुई कटौती के नाम पर उसमें से भी उनकी जमीन कम कर देगी तो फिर वह कैसे गुजारा करेंगे। जो लोग सक्षम हैं, वह रुपये देकर अपना सब काम सही करा लेंगे मगर उनके जैसे गरीब किसान क्या करेंगे।
 
विज्ञापन

जब तक पुख्ता निर्णय नहीं, तब तक चलेगा अनशन
8 मई की दोपहर को हसायन के कोतवाली निरीक्षक अवधेश कुमार अनशन पर बैठे किसानों के पास पहुंचे और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की, लेकिन किसानों ने साफ कह दिया कि जब तक पुख्ता निर्णय नहीं होगा, तब तक वह अनशन खत्म नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर रेशमपाल सिंह, विष्णु कुमार, वीरेंद्र सिंह, चौकीदार सिंह, हरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें