फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ग्रामीणों के जी का जंजाल बनी पोखर, ओवरफ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी, खड़ंजा पूरी तरह से डूबा

Thu, 18 Jun 2026 12:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव का पोखर बारिश आने पर ओवरफ्लो हो रहा है। इसका पानी घरों में भर जाता है, जिसे इंजन से निकलवाना पड़ता है। सहपऊ ब्लाक के अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर बनी नाली को बंद कर दिया है और चबूतरा बनवा दिए हैं, जिससे समस्या और गहरा गई है।
विज्ञापन
गांव नगला बैरु में पोखर के पानी से होकर गुजरते लोग - फोटो : ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव नगला बैरू में स्थित पोखर के ओवरफ्लो होने की समस्या ग्रामीणों के जी का जंजाल बन गई है। हालात ये हैं कि पोखर का पानी आबादी के बीच पहुंच गया है और घरों के अंदर घुस रहा है। राहगीर व वाहन चालक इसी पानी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीण सत्यदेव शर्मा, भूपेंद्र कुमार, जितेंद्र, लोकेश शर्मा ने बताया कि गांव का पोखर बारिश आने पर ओवरफ्लो हो रहा है। इसका पानी घरों में भर जाता है, जिसे इंजन से निकलवाना पड़ता है। सहपऊ ब्लाक के अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। कुछ लोगों ने सड़क के दोनों ओर बनी नाली को बंद कर दिया है और चबूतरा बनवा दिए हैं, जिससे समस्या और गहरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़क पर दो-दो फीट पानी भर गया है। खड़ंजा पूरी तरह से डूब चुका है। कीड़े-मकोड़े निकलने का डर बना हुआ है। हैंडपंप से भी गंदा पानी आ रहा है। मौके पर योगेश उपाध्याय, देवेंद्र गौड़, शीलेंद्र गौड़, भानुप्रताप, प्रवीन शर्मा आदि थे। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि समस्या संज्ञान में है, मशीन लगवाकर पानी निकलवाया जाएगा और पोखर की सफाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें