फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगाें को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रदर्शन

Thu, 25 Feb 2016 12:32 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनरतले केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को कार्य बहिष्कार के अंतिम दिन डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। गुरुवार से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए संघर्ष समिति का भी गठन किया गया।   
विज्ञापन

बैठक में संघर्ष समिति को हड़ताल अवधि/सभी संघर्ष कार्यों के लिए पूर्ण अधिकार दिए गए। सभी संघर्ष कार्य समिति के निर्देशानुसार कराए जाने का निर्णय लिया गया। ग्रेड पे 4800 प्राप्त करने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस हड़ताल में जिले के सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
संघर्ष समिति में चेयरमैन वीरेंद्र सिंह सूर्यवंशी, वाइस चेयरमैन प्रवीन शर्मा, अजय कुमार, रोहताश कुमार, डीसी चंदेल, गोविंद सारस्वत, कुशलवीर शर्मा के अलावा सभी अध्यक्ष, सचिव पदेन सदस्य होंगे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, अफसार अली, पुष्पेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, प्रवीन शर्मा, सतीशचंद्र, सुरेशचंद्र, आरपी शर्मा, विनोद कुमार, ललित कुमार, सुनील पाठक, राजकुमार, हरिमोहन आदि थे। अध्यक्षता सरदार सिंह ने की और संचालन पवन कुमार गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें