हाथरस। सेठ फूलचंद बागला(पीजी) कॉलेज में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन केंद्र का समन्वयक कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीती वर्मा को बना दिया गया।
यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता के दौरान पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वह खुद भी इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक रहे। उसके बाद पूर्व प्रभारी प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित को यह मौका मिला, लेकिन उनके लंबे अवकाश पर चले जाने के बाद इग्नू अध्ययन केंद्र की गतिविधियां रूक गईं, इसलिए केंद्र की गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए उनकी अनुशंसा पर ही डॉ. प्रीती वर्मा को इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक बनाया गया है।
डॉ. प्रीती वर्मा ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर मुख्य रूप से एमकॉम, एमए अंग्रेजी, बीटीएस, पीजीडीआरडी, डीएनएचई, सीएफएन, सीटीएस, सीआईटी, बीपीपी पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके अतिरिक्त स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में भी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विद्यार्थियों के द्वारा इस अध्ययन केंद्र को प्राथमिकता दिए जाने पर उन्हें इस अध्ययन केंद्र को आवंटित किया गया है।