फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो बच्चों में डिप्थीरिया जैसे लक्षण, नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों के नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। इन्हें डिप्थीरिया से बचाने वाला टीका नहीं लगा था।
विज्ञापन

रविवार को दोनों के इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर सर्वे करेगी। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी कृष्णा (नौ) और शहर की विनोद विहार कॉलोनी निवासी वैष्णवी (7) को डिप्थीरिया के लक्षण दिखने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ० केके शर्मा का कहना है कि दोनों बच्चों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल उपचार केे लिए लेकर आए थे। नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। दोनों ही बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ था।टीकाकरण करा दिया गया है। दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन


बीमारी के लक्षण

-खराश, बुखार, ठंड लगना, तेज बुखार, गर्दन की ग्रंथियों में सूजन, सांस लेने में दिक्कत होना इस बीमारी के लक्षण हैं। कुछ मामलों में त्वचा पर अल्सर भी बना सकता है।
विज्ञापन




-डिप्थीरिया के लक्षणों के दो बच्चे सामने आए हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है। दोनों ही क्षेत्रों में रविवार को टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा।

- डॉ० मंजीत सिंह, सीएमओ हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें