फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer: डीआईजी ने 12 इंस्पेक्टर के स्थानांतरण के दिए आदेश, इनका हुआ ट्रांसफर

Tue, 03 Oct 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डीआईजी कार्यालय अलीगढ़ रेंज से जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली सदर प्रभारी शिव कुमार शर्मा को एटा, गौरव सक्सेना को एटा, जोगेंद्र सिंह को अलीगढ़, आदेश कुमार को कासगंज, रामदास को कासगंज, जय प्रकाश को कासगंज, उदित नयन सिंह को कासगंज व मुकेश बाबू को एटा स्थानांतरण किए जाने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन के निर्देशन पर एक जिले में तीन साल से अधिक का समय पूरा कर चुके थाना प्रभारियों का जिले से अन्य जनपद के लिए स्थानांतरण किए जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसी के तहत डीआईजी अलीगढ़ रेंज द्वारा हाथरस जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके 12 इंस्पेक्टर के अन्य जिलों मं स्थानांतरण के आदेश दिए है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीआईजी कार्यालय अलीगढ़ रेंज से जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली सदर प्रभारी शिव कुमार शर्मा को एटा, गौरव सक्सेना को एटा, जोगेंद्र सिंह को अलीगढ़, आदेश कुमार को कासगंज, रामदास को कासगंज, जय प्रकाश को कासगंज, उदित नयन सिंह को कासगंज व मुकेश बाबू को एटा स्थानांतरण किए जाने के आदेश दिए हैं। 

इसके अलावा चार और अन्य इंस्पेकटर इस लिस्ट में शामिल है। जिनका तबादला जिले से बाहर किया गया है। हालांकि अभी किसी भी इंस्पेक्टर को जिले से रिलीव नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही जिले में अन्य जिलो से स्थानांतरण होकर इंस्पेक्टर ज्वॉइन कर लेंगे। उसके बाद ही इन सभी को रिलीव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें