सहपऊ क्षेत्र अंतर्गत जलेसर रोड (मानिकपुर) रेलवे स्टेशन के पास 21 जुलाई की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जलेसर रोड चौकी पुलिस के अनुसार शव डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन के खंभा नंबर सात के पास करीब 48 वर्षीय यह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।