फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज

Mon, 09 Nov 2015 12:35 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हिंदुओं के सबसे बड़ी पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज आज धनतेरस से हो जाएगा। आज धनतेरस पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस को लेकर शहर के सर्राफा, बर्तन और इलेक्ट्रोनिक आयटमों के  कारोबारियों ने खास तैयारियां की हैं। रविवार को शहर में बर्तन व सर्राफा कारोबारियों की दुकानें सज गईं। त्योहार पर ऑटोमोबाइल, सर्राफा और बर्तन बाजार में तकरीबन 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी रखे हैं। बर्तन कारोबारियों ने डिमांड के अनुसार फैंसी बर्तनों को ऑर्डर कर मंगाया है। इसी तरह सर्राफा कारोबारियों ने त्योहार को भुनाने के लिए तरह-तरह की डिजाइनों के सोने व चांदी के आभूषण तैयार किए हैं। चांदी के सिक्के व डॉलरों की भी आज खूब बिक्री होगी। शहर के काफी बाजारों में लक्ष्मी-गणेश व अन्य भगवानों की मूर्तियों की दुकानें भी सज गई हैं। आज देर रात तक बाजार खुलेंगे। बाजार में  घर की साज सज्जा से लेकर कपड़ों की खूब खरीदारी हुई। शहर के रामलीला ग्राउंड, घंटाघर, बैनीगंज, मुरसान गेट, पत्थर वाला बाजार, नया गंज, बांस मंडी, कमला बाजार, सासनी गेट बाजार, पंजाबी मार्केट में ग्राहकों का तांता लगा रहा। दुकानदारों ग्राहकों की भीड़ से उत्साहित दिखाई दिए। कपड़ों में भी टीवी सीरियल व फिल्मों की डिजाइन वाले कपड़े युवाओं को अधिक पसंद आ रहे हैं। साज सज्जा के सामान की भी बाजार में खरीदारी हुई। रविवार सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें