फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी जारी रहा धनगरों का धरना

Sat, 02 Mar 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट प्रागण में अनशन पर बैठे धनगर समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। धनगर समाज के लोगों को जाति प्रमाण की मांग को लेकर 8 वें दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके  पर राजैतिक दल भी अपने समर्थन देने के लिए उतर आए है। वही लेखपालों की 48 बीत जाने के बाद भी कोई रिपोर्ट धनगर समाज को न मिलने से रोष व्याप्त है। अब धनगर समाज आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन


जाति प्रमाण बनाए जाने की मांग को लेकर धनगर समाज के लोग पिछले सात दिनों से लगातार कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन कर रहे है। यहां तक कि इस दौरान जाम व हंगामा भी हुआ है। जिला प्रशासन ने जाम व हंगामे के बाद प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाए जाने के मामले में आ रही अड़चनों को लेकर लेखपालों से लिखित में आख्या मांगी थी। इस मामले में लेखपालों ने अपनी आख्या जिला प्रशासन को तो दे दी है, लेकिन अभी तक धनगर समाज को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसे लेकर धनगर समाज में रोष व्याप्त है। धनगर समाज के लोगों के अनुसार अब आगे की रणनीति तैयारी की जा रही है। इस मौके पर महेंद्र सिंह धनगर, प्रवीन धनगर, डॉ. सुमन, प्रबल प्रताप धनगर, गेंदा लाल आर्य, रतन सिंह, गांधी धनगर, बनी सिंह, राम किशन, पदम सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें