फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्चों को खिलाई गई पेट के कीड़े मारने की दवा

Fri, 11 Aug 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मुरसान स्थित आरबीएस स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन





सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में दो बार 10 फरवरी एवं 10 अगस्त को मनाया जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। इस बार अगस्त माह में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी, जबकि छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त को मॉप-अप राउंड के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।




एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा, एमओआईसी डॉ. प्रकाश मोहन, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सौरभ उपाध्याय, प्रशांत शर्मा के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें