फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेनों में 20 दिन में पकड़े गए 665 बिना टिकट यात्री

Wed, 22 Apr 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा दिल्ली-कानपुर रेल खंड पर चलाए गए 20 दिवसीय विशेष अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती देखने को मिली। इस दौरान हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
विज्ञापन





अभियान के तहत हाथरस जंक्शन से कुल 665 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 4 लाख 12 हजार 345 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे की इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया।



उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे रेल खंड के 18 प्रमुख स्टेशनों पर एक साथ चलाया गया। इसमें कुल 38,440 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे करीब 3.57 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को नियमों का पालन करने और वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें