सादाबाद (ब्यूरो)। हाथरस रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में रविवार को अखिल भारतीय माहौर/ माथुर/ स्वर्णकार महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासभा के तहसील एवं नगर के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने महाराजा अंबरीश के छवि चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विधायक देवेन्द्र अग्रवाल एवं बाहर से आए महासभा के पदाधिकारियों का स्थानीय पदाधिकारियों ने फूलमालाओं व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने कहा कि 1923 में महासभा का गठन हुआ था। अपने कार्यकाल में वह 14 राज्यों में कार्यकारिणी का गठन करा चुके हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य देशभर में समाज को संगठित करना है। स्वर्णकार समाज की देश में 5 फीसदी आबादी है, फिर भी हम समाज की मुख्य धारा से काफी पिछड़े हुए हैं। विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्वर्णकार समाज का देश के हर परिवार से वास्ता है, क्यों कि इस समाज के द्वारा तैयार किए गए आभूषणों को सभी पहनते हैं।
उन्होने समाज की तरक्की की कामना की और आश्वस्त किया कि वह समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार वर्मा ने कहा कि लोगों को समाज के हर सुख दुख में शामिल होना चाहिए। समाज को पीएम द्वारा दिए गए बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ के नारे को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम को यूसी वर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, तहसील अध्यक्ष नत्थीलाल वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा, इंजी.महेंन्द्र सिंह वर्मा, छगनलाल वर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सादाबाद तहसील के स्वर्णकार समाज के वृद्धजनों का मंच पर सम्मान किया गया। अध्यक्षता मदन गोपाल वर्मा व संचालन बीके वर्मा ने किया।
इस मौके पर सुरेशचंद्र वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, राजवीर सिंह वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, हरिशरण, विजय वर्मा, रामरतन वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, अजय कुमार, महेशचंद्र, सुभाषचंद्र, अर्जुन सिंह, राधाबल्लभ, पप्पू वर्मा, संजीव कुमार, सतीशचंद्र, राकेश वर्मा सभासद, कन्हैया वर्मा पूर्व सभासद आदि थे।