हाथरस। अल्लाह के नवी हजरत मोहम्मद सल्लाह अलेह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर किला गेट से जुलूस निकाला गया। जुलूस में तिरंगा झंडा व इस्लाम का झंडा शान से फहराया गया। जुलूस को मुख्य अतिथि डीएम अबरार अहमद, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, बसपा नेता मनोज सोनी ने हरी झंडी दिखा कर जुलूस को रवाना किया। जुलूस आधी रोटी खाओ बच्चों को पढ़ाओ, देखो-देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, जुलूस-ए-मोहम्मदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।
शहर में जुलूस जिस तरफ भी होकर गुजरा, वहीं पर जुलूस देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आधा दर्जन ऊंटों पर राष्ट्रीय झंडे के साथ इमामा बांध कर बच्चे साथ चल रहे थे। किला गेट से शुरू हुआ जुलूस चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, बस स्टैंड, चूना वाला डंडा, लोहट बाजार, मोती बाजार, नया गंज, चामड़ गेट होते हुए पुन: किला गेट पर समाप्त हुआ।
जुलूस का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बासी कमेटी के सदर पूर्व सभासद डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने कहा कि मोहम्मद साहब शांति, अमन, चैन का पैगाम लेकर आए और बड़ी ही मोहब्बत व खुलूस के साथ इस्लाम धर्म को फैलाया।
इस्लाम धर्म सच्चाई व नेकी पर चलना सिखाता है न कि आतंकवाद या खून खराबा को। इसके बाद मुस्लिम विद्वानों ने भी तकरीरें पढ़ कर दुनिया में अमन चैन की अल्लाह ताला से दुआ की।
जुलूस में विधायक देवेंद्र अग्रवाल, सपा नेता रामनारायण काके, विजय सिंह प्रेमी, वीरी सिंह कर्दम, हाजी नबाब, हाजी अब्दुल रहीम, बसरुद्दीन, साविर हुसैन, अजीम खान, अजहर बेग, परवेज पठान, शाकिर पहलवान, रईस खान, सिराज खान, बाबुद्दीन, नसरुद्दीन अब्बासी, शेख सुलेमान, अकबर कुरैशी, गुलफाम, हन्नो, शरफुद्दीन, आजाद अब्बासी, अकील हुसैन, सय्यद हुसैन, वसीर आदि मौजूद थे।