संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
ब्लॉक कार्यालय पर सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवाओं के लिए खेल के मैदान तत्काल विकसित कराए जाएं। ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए तालाब भी विकसित कराए जाने चाहिए।
डीडीओ ने कहा कि मनरेगा के तहत सोशल ऑडिट करते समय मौके पर पहुंचकर कार्य का मूल्यांकन किया जाए। मौके पर कार्य के नाम का बोर्ड, बैनर या फ्लैक्स जरूर लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चकरोड पर कार्य के दौरान यह भी दर्ज होना चाहिए कि कितने मीटर मिट्टी का खोदान पुरुष और कितने मीटर मिट्टी का खोदान महिला मजदूर करती हैं।
उन्होंने सोशल ऑडिट टीम के सभी सदस्यों से वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए खुद के साथ अपने परिजनों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगवाने को कहा। इस मौके पर एडीओ आईएसबी लठूर सिंह यादव, जमील अहमद, डीएसएसी मनोज कुमार शर्मा, डीएसएसी नीरज कुमारी, बीएसएसी सतेंद्र कुमार शर्मा, तकनीकी सहायक प्रियदर्शन, प्रदीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी आनंद प्रकाश गौड़ मौजूद थे।