फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी टैक्स चोरी में देसी घी पकड़ा

Thu, 22 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचल दल ने मंडी शुल्क चोरी कर खुर्जा से कानपुर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। इसमें 86.40 क्विंटल देसी घी लदा हुआ था। इसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है। इससे 2 लाख 56 हजार 500 रुपये मंडी शुल्क और जुर्माना वसूला गया है। इसके बाद ट्रक को वाणिज्य कर विभाग को सौंप दिया है, जिससे इससे वाणिज्य कर की वसूली की जा सके।
विज्ञापन



मंडी सचिव ब्रजपाल सिंह ने बताया कि मंडी के सभापति एसडीएम सदर केहरी सिंह के नेतृत्व में मंडी शुल्क की चोरी कर आने-जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंडी के सचल दल ने मंडी शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे देसी घी के एक ट्रक संख्या यूपी 13टी-5261 को सासनी से पकड़ा है। इसके पास जो गेट पास था, वह तीन दिन पहले का था। देसी घी से लदा यह ट्रक क्रीमी फोर्स लिमिटेड खुर्जा का बताया गया है, जिससे साफ है कि इस गेट पास से यह दूसरा ट्रक कानपुर के लिए जा रहा था। गेट पास पर ट्रक का नंबर भी दूसरा था।


व्यापारी द्वारा अपना जुर्म कबूले जाने के बाद इस पर मंडी के सभापति ने 2 लाख जुर्माना एवं 68,500 रुपये का मंडी शुल्क वसूलने के निर्देश दिए। यह जुर्माना और मंडी शुल्क वसूले जाने के बाद यह ट्रक वाणिज्य कर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। मंडी के सचल दल में मंडी सचिव के साथ मुकेश कुमार सेंगर एवं सुरेंद्र सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें