फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छाया घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

Sun, 22 Mar 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मार्च के अंतिम दिनों में शनिवार की सुबह अचानक घने कोहरे की चादर देखकर लोग हैरत में पड़ गए। शुक्रवार को आधी रात के बाद से लेकर शुक्रवार की सुबह तक छाए रहे घने कोहरे से सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही। वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस बदलाव के साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है।
विज्ञापन




सुबह के समय लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ और कई लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। करीब सुबह 11 बजे के बाद हल्की धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट बनी रही। बाहर निकलते समय लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए। इस महीने में यह दूसरा मौका है, जब सुबह-सुबह सड़कों पर कोहरा देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।



आपदा प्रबंधन विभाग के जिला समन्वयक लेखराज ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस बदले मौसम ने जहां एक ओर लोगों को हैरत में डाल दिया, वहीं किसानों इसके नफा-नुकसान पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें