फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिकंदराराऊ में अब डेंगू का मरीज मिला, अलर्ट

Wed, 02 Sep 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में डेंगू का मरीज मिलने पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्व - फोटो : Health Department
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में स्वाइन फ्लू के बाद अब डेंगू का मरीज मिलने से खलबली मच गई है। कस्बे के नयागंज मोहल्ले के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बे के नयागंज निवासी 53 वर्षीय सुषमा पत्नी पुष्प कुमार को बीते 23 अगस्त से तेज बुखार की शिकायत थी। जांच के उपरांत एक सितंबर को उनमें डेंगू की पुष्टि हुई।
जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में विभाग की विशेष टीम ने नयागंज क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने मरीज के आसपास स्थित लगभग 50 घरों में घर-घर जाकर सर्वे किया। चेकिंग में कोई अन्य संभावित मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अपनी मौजूदगी में ही पूरे मोहल्ले में एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव करवाया और मच्छरों के सफाए के लिए फॉगिंग कराई।
सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित के घर के आसपास और कोई बीमार नहीं मिला है। टीम नजर बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें