फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मासूम सहित चार लोगों में डेंगू की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या हुई 34

Sun, 03 Sep 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

डेंगू पीड़ित मिलने की सूचना पर मलेरिया विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।बुखार के संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में छह वर्षीय बालक सहित चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 34 हो गई है।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला रमनपुर निवासी छह वर्षीय बालक, मुरसान क्षेत्र से एक व महौं से निवासी दो लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। डेंगू पीड़ित मिलने की सूचना पर मलेरिया विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।बुखार के संदिग्ध मरीजों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।

मलेरिया विभाग की टीम शहर के मोहल्ला रमनपुर, गांव तिपरस व महौं ब्लॉक में घर-घर मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। साथ ही गांव में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई।

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में बच्चे सहित चार लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। मौके पर मलेरिया विभाग की टीम को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई है। जिले में कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 34 हो गई है। -डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें