सासनी। डेंगू के डंक की दहशत कम नहीं हो रही है। शुक्रवार की देर रात डेंगू से पीड़ित कस्बा के मोहल्ला जैनपुरी निवासी एक महिला की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले में मातम पसर गया।
कस्बा के मोहल्ला जैनपुरी निवासी रतन वार्ष्णेय सर्राफ का कारोबार करते है। बुधवार को उनकी 42 वर्षीय पत्नी राजरानी को अचानक तेज बुखार आ गया। कस्बा में उपचार के दौरान उसे डेंगू घोषित कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। परिजनों के अनुसार तबियत में सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए आगरा से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां अपोलो हॅास्पीटल में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान राजरानी ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह परिजन शव लेकर घर वापस लौटे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।