कीचड़ एवं गंदगी से परेशान नया बिजलीघर क्षेत्र के लोग
- फोटो : अमर उजाला
सासनी। ग्राम पंचायत बिजाहरी के माजरा नया बिजलीघर क्षेत्र में बाशिंदों को जलभराव एवं गंदगी से निजात नहीं मिली है। वह नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। परेशान लोगों का मंगलवार को आक्रोश भड़क उठा। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आरोप है कि निरंतर शिकायतों के बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।
दरअसल, आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे इस इलाके में बिजली कंट्रोल रूम के अलावा अधिकारियों के कार्यालय भी बने हैं। एक कोने पर बने मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। मंदिर पर आने-जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। गंदे पानी में जहरीले कीडे़-मकोडे़ पनप रहे हैं।
लोगों का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान से भी समस्या निराकरण के लिए कई बार संपर्क किया है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता, मोहरश्री, शीलेंद्र, गुड्डी बेगम, अख्तर बेगम, मोहम्मद, पुष्पा देवी, राजवती, अनीता, रेखा, शालू, नूर बानो, राजू, राजकुमारी, राकेश सिंह, मधु सिंह, अल्लो आदि शामिल थे।