नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर शनिवार को सादाबाद के व्यापारियों ने बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के साथ एसडीएम सादाबाद को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग करते हुए कहा कि अभियान को शासन के तय नियमों के अनुरूप चलाया जाए। व्यापारियों ने अभियान के दौरान एक अधिकारी के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई है।
ज्ञापन में बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आवश्यक है, लेकिन इसे लागू करते समय नियमों और प्रक्रिया का पालन जरूर करना चाहिए। बिना पूर्व सूचना दिए कार्रवाई किए जाने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि अभियान के दौरान संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाएगा, इसके लिए संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए जाएगें।