फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज से बरसाना के लिए नियमित रूप से चलेंगी दो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के बरसाना में श्रीराधा रानी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। आज से हाथरस शहर से बरसाना के लिए दो बसें नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। अब यात्रियों को मथुरा पहुंचकर बस बदलनी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के इस कदम से प्रतिदिन शहर से बरसाना जाने वाले करीब 150 श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से बुजुर्ग यात्रियों और महिलाओं के लिए यह सुविधा काफी सहायक सिद्ध होगी। लोगों का कहना है कि लंबे समय से बरसाना जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

बस सेवा का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर राधा रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं की संख्या और सुविधा को देखते हुए भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी विचार किया जा सकता है। नई सेवा से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यात्रियों का समय और खर्च दोनों की बचत भी होगी। इस दौरान डिपो प्रभारी मंगेश कुमार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मंजू लता, केंद्र प्रभारी राजवीर सिंह, जयपाल सिंह, देवकी नंदन, देवकी प्रसाद, गौरव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह रहेगी बसों की समय सारणी

-पहली बस सुबह आठ बजे बरसाना के लिए रवाना होगी, जो करीब तीन घंटे में वहां पहुंचेगी।

- दूसरी बस सुबह आठ बजे पहले कासगंज जाएगी और करीब चार घंटे बाद 12 बजे हाथरस होते हुए बरसाना के लिए रवाना होगी।

- बरसाना से 12:30 बजे एक बस हाथरस के लिए लौटेगी।

- दूसरी बस बरसाना से 04:30 बजे हाथरस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें