उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की तरफ से बुधवार को डीएम को वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मुख्य रूप से धार्मिक कार्याें में काम आने वाले गुलाल को कर मुक्त करने व होली के रंगों को पांच फीसदी के स्लैब में लाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें, जटिल नियम-कानून एवं साइबर अपराध जैसी समस्याओं के कारण व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग गंभीर संकट का सामना कर रहा है। अनुरोध किया गया है कि केंद्रीय बजट 2026-27 में उद्योग एवं व्यापार के हित में प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर राहत प्रदान की जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष उद्योग मंच नन्नूमल गुप्ता, कपिल अग्रवाल, प्रदीप गोयल, देवेंद्र मोहता, अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मनोज बूटिया आदि शामिल थे।