फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजस्व निरीक्षकों की तैनाती व दफ्तर की मांग

Tue, 23 Dec 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ ने विभिन्न लंबित समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें राजस्व निरीक्षकों की विधिवत तैनाती किए जाने और उनके कार्यालय के लिए कक्ष व फर्नीचर की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि 16 दिसंबर को तहसील सभागार में संघ की बैठक हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सासनी में स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष वर्तमान में पांच राजस्व निरीक्षक कार्यरत हैं। राजस्व निरीक्षक देवीशरण उपाध्याय किसी भी क्षेत्र या कार्यालय में तैनात नहीं हैं, जबकि योगेंद्र गौतम काफी समय से जिला मुख्यालय से संबद्ध हैं।
संघ ने मांग की कि दोनों राजस्व निरीक्षकों की विधिवत तैनाती तहसीलों एवं क्षेत्रों में की जाए। संघ ने राजस्व निरीक्षक कार्यालयों के लिए कक्ष, फर्नीचर, चेनमैन सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष देवीशरण शर्मा, जिला मंत्री नीरज कुमार शर्मा, नरेंद्र तिवारी, श्रीपाल सिंह, अशोक उपाध्याय, प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें