एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
- फोटो : samvad
यमुना एक्सप्रेस वे पुल के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन की पंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रमेश कुमार अत्री के नेतृत्व में हुई। इसमें बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। पंचायत का संचालन राजेश चौधरी व अध्यक्षता वेदराम बाल्यान ने की। यूनियन ने सरकार से आग्रह किया है कि बाढ़ से जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पालतू पशु की मृत्यु हुई है, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए।
उन्होंने यह भी मांग की है कि जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उन्हें 64 प्रतिशत बढ़ा हुआ मुआवजा भी प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम खैर शिशिर कुमार ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर सीओ खैर वरुण कुमार, एसडीओ, टप्पल जेई के अलावा संगठन के दरयाब सिंह, प्रदीप, ताराचंद मौजूद रहें।