रामेश्वर दास कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक पेश करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : College
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज–5, लेवल–2 के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्राओं ने नाटक के जरिये अंधविश्वास से सावधान रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव के निर्देशन एवं नोडल प्रभारी डॉ. अंजू आर्य के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य थीम अंधविश्वास से सावधान : जागरूक नारी, सुरक्षित नारी रही। छात्राओं ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कुरीतियों और ढोंग के खिलाफ सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस प्रकार अंधविश्वास महिलाओं के जीवन को प्रभावित करता है और उन्हें शोषण का शिकार बना सकता है। कार्यक्रम में कुल 32 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से पांच छात्राओं ने मंच पर प्रभावशाली ढंग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अमृता सिंह का विशेष योगदान रहा।