फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात के लाल कर रहे कमाल

विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
इस बार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में गुदड़ी के लालों ने कमाल दिखा दिया। देहात के सीबीएसई के कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जिले की टॉप टेन सूची में जगह बनाई। जिनमें कई किसान के बेटे व बेटी भी शामिल हैं। जिला टॉप करने वाला छात्र गांव वाहनपुर का रहने वाला है। दूसरे नंबर पर रहने वाली छात्रा के पिता किसान के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं, वह भी गांव में ही रहते हैं। इससे अब यह भी स्पष्ट हो गया है कि देहात के विद्यार्थी धीरे-धीरे सीबीएसई में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आया। एक साधारण सा दिखने वाला बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल सलेमपुर का छात्र सहदेव राजपूत निवासी वाहनपुर ने जिला टॉप कर सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि प्रज्ञा सिंह पुत्री टरमेश निवासी जहांगीरपुर ने 97 फीसदी अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता अधिवक्ता के साथ-साथ एक किसान हैं, लेकिन मां स्नेह लता गृहणी हैं। इनके अलावा जिले की टॉपटेन सूची में नाम दर्ज कराने वाले ज्यादातर विद्यार्थी गांव देहात के रहने वाले और छोटे कस्बों के विद्यालयों में पढ़ने वाले हैं। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि देहात के स्कूल कॉलेजों में भी शिक्षा का स्तर बदलते परिवेश के साथ सुधरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें