नगर के मोहल्ला नगला शीसगर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक समाज की नेता कोरोना पाजिटिव पाई गई हैं। उनका इलाज अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लगभग 20-25 दिन से उनका तबियत खराब था। जिसके कारण अलीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। तबियत ठीक नहीं होने पर उन्होंने एक निजी पैथ लैब में जांच कराई तो उनका रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद वो अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गईं।