फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में नहीं थी बिजली शौचालय की जगह मिलीं ईंटें

Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज का निरीक्षण करतीं एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। सादाबाद और सहपऊ क्षेत्र में डिग्री कॉलेजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरूवार को एसडीएम ज्योत्सना बंधु, पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य राजकमल दीक्षित और राजकीय डिग्री कॉलेज आंवलखेड़ा के डॉ. संजीव भारद्वाज ने गांव वासदत्ता स्थित दो डिग्री कॉलेजों की स्थलीय जांच की। जांच के दौरान चौंकाने वाली हकीकत सामने आई, एक डिग्री कॉलेज में आलू की खेती की जा रही थी तो दूसरे में शौचालय की जगह सिर्फ ईंट लगी हुई मिलीं। कॉलेजों का यह हाल देखकर एसडीएम दंग रह गईं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा द्वारा विवि से तीन साल की टैंपरेरी मान्यता प्राप्त कॉलेजों की जांच कराई जा रही है। जांच में कॉलेजों में देखा जा रहा है कि मान्यता के दौरान जो सुविधाएं कॉलेजों में होने का दावा संचालकों ने किया था वह मौके पर हैं या नहीं। इसकी जांच के लिए जब उक्त टीम दोनों कॉलेजों में पहुंची तो एक कॉलेज बंद मिला और मौके पर कोई शिक्षक या कर्मी नहीं मिला। लैब में अनियमितताएं थी, ब्लैकबोर्ड के विपरीत दिशा में बैंच डली हुई थीं।

 शौचालय के स्थान पर सिर्फ ईंटें लगी हुई थीं। बिजली का कनेक्शन भी कॉलेज में नहीं था। इसके अलावा दूसरे कॉलेज में भी कोई शिक्षक या कर्मी मौजूद नहीं मिला। कुछ विद्यार्थी मौजूद मिले। इस कॉलेज में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि कॉलेज के अंदर परिसर में आलू की खेती हो रही थी। सिर्फ दो चार बैंच ही पड़ी हुई थीं। एसडीएम ने बताया कि दोनों डिग्री कॉलेजों में काफी अनियमितताएं सामने आई हैं। इनकी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें