फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में कुत्तों के हमले से हिरण की मौत

विज्ञापन
गांव बघैना में कुत्तों के हमले से मृत पड़ा हिरन - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जंगल से भटक कर गांव बघैना में आए एक हिरण पर सोमवार को कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी डंडों से मारकर कुत्तों को भगाकर हिरण को किसी तरह बचाया और वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर कर्मी भी पहुंच गए, लेकिन काफी गंभीर रूप से लहूलुहान हो चुके हिरण की मौत हो गई।
सोमवार की सुबह मिढ़ावली के जंगलों से भटक कर एक हिरण सादाबाद क्षेत्र के गांव बघैना में आ गया। हिरण को देखकर जंगली कुत्ते उसके पीछे लग गए। कुत्तों ने काफी दूर तक हिरण का पीछा किया और उसे लहूलुहान कर दिया। उसके शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दे दी, जिसके बाद मौके पर वन विभाग के कर्मियों की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम ने हिरन का उपचार कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हिरन की मौत हो गई। वन दरोगा अखिलेश कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले की वजह से हिरण की मौत हो गई। मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराकर उसका ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। यह हिरण जंगलों से भटक कर इधर आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें